लखीमपुरखीरी, जनवरी 3 -- प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धारवे ने गोला ब्लाक में आयोजित किसान गोष्ठी में पहुंचकर स्टालों का निरीक्षण किया। किसानों से संवाद करके श्रीअन्न के बारे में जानकारी ली। समूह की महिला की इवान्यन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की बबिता से जिमीकंद अचार बनाने के बारे में पूछा। कृषि गोष्ठी में उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द व प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धारवे पहुंची। यहां लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। रवीन्द्र कौर ने मल्टीग्रेन आटा का स्टाल देखा। स्टॉल पर रागी, ज्वार, बाजरा, जौ, मक्का व मूंग व उड़द की पैकिंग के बारे में पूछा। साथ ही उत्पादन और विपणन के बारे में जानकारी ली। कृषि सूचना तंत्र के अंतर्गत आयोजित ब्लाक स्तरीय गोष्ठी में गन्ना, पशुपालन व इफको के प्रतिनिधियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी के बाद प्रकाश कौर पत्नी अवतार सिं...