मधुबनी, दिसम्बर 23 -- पंडौल। प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी विरुपाक्ष विक्रम सिंह ने मंगलवार को पंडौल प्रखंड में बीडीओ एवं सीओ का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पंडौल प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की तथा कर्मियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने आम लोगों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की बात कही। बताया गया कि प्रशिक्षु आईएएस विरुपाक्ष विक्रम सिंह आगामी दो माह तक बीडीओ एवं अंचल अधिकारी सीओ के पदभार में रहेंगे। मौके पर बीडीओ मनोज कुमार राय के अलावा कई कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...