एटा, नवम्बर 12 -- जिले में प्रशिक्षण लेने आए अकादमी के प्रशिक्षु आईएएस ने जिले की एतिहासिक चीजों के बारे में जानकारी ली। विश्व प्रसिद्ध घुंघरू घंटी कैसे बनते है। यहां की मिट्टी के बारे में भी जानकारी ली। पटना पक्षी विहार, अवागढ़ किला सहित अन्य के बारे में भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने सर्वप्रथम विकासखंड अवागढ़ स्थित प्राचीन अवागढ़ किला का भ्रमण किया। अधिकारियों ने किले के निर्माण काल, स्थापत्य शैली, संस्थापक राजा एवं उससे जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त की। स्थानीय अधिकारियों, वास्तु एवं इतिहास प्रेमियों द्वारा किले के संरक्षण एवं पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी जानकारी दी गई। प्रसिद्ध घुंघरू घंटी निर्माण उद्योग इकाइयों का भ्रमण किया। यहां पर उद्योगपति आदित्य मित्तल के प्रतिष्ठान का भ्रमण कर वहां निर्मित घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.