कोडरमा, नवम्बर 11 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी द्वारा संचालित फील्ड स्टडी एंड रिसर्च प्रोग्राम के तहत 100वें फाउंडेशन कोर्स के छह प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों का मरकच्चो प्रखंड के ग्राम पंचायत मरकच्चो उत्तरी में भ्रमण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हुआ। उपायुक्त कोडरमा के निर्देशानुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो की देखरेख में तीन दिवसीय (11 से 13 नवंबर) इस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। पहले दिन प्रशिक्षु अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों, सखी मंडल की दीदियों, जलसहिया, स्वास्थ्य सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव एवं प्रखंड कर्मियों से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। टीम ने पंचायत सचिवालय में प्रज्ञा केंद्र, रोजगार सेवक कक्ष, मुखिया कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.