चमोली, फरवरी 23 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर में चल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सात दिवसीय प्रशिक्षण के पांचवें दिन प्रशिक्षुओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों का शैक्षिक भ्रमण किया। प्रशिक्षण में जनपद के नौ विकासखंडों से 56 कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। कार्यक्रम के सहसमन्वयक डॉ. कमलेश मिश्र ने बताया कि वर्तमान सत्र में जनपद के प्राथमिक विद्यालयों के साथ संचालित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों के 155 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तीन चरणों में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है। इसके तहत दो चरणों में 112 आंगनबाड़ी केंदों के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। तृतीय चरण का प्रशिक्षण 27 फरवरी से प्रारंभ होगा l प्रशिक्षु चार टोलियों में आंगनबाड़ी केंद्र शैल, भट्टनगर, रावलनगर एवं पनाई बालवाटिका पहुंचे। जहां आंगनबाड़ी कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.