सोनभद्र, फरवरी 12 -- अनपरा,संवाददाता। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं-बालिकाओं को सम्मानित कर प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की अध्यक्षा इन्दु सिंह ने कहा कि निकटवर्ती क्षेत्र की महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। दिशिता महिला मंडल रेनूसागर सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र के माध्यम से उन्हे अपने हुनर को निखारने का अवसर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के तहत छः माह प्रशिक्षण देने के उपरान्त सिलाई प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरित किया जा रहा है। इसमें गरबन्धा ,अनपरा व परासी के 19 लाभार्थियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किया। दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की सहसचिव तुलिका श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सिलाई के छः माह प्रशिक्षण की पूर्ण जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.