गिरडीह, अगस्त 2 -- डुमरी। प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की एक बैठक शुक्रवार को जामतारा पंचायत सचिवालय में हुई। अध्यक्षता मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बिनोद प्रसाद महतो एवं संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष नागेश्वर पंडित ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के जिला अध्यक्ष डीलचंद महतो उपस्थिति थे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सहायक अध्यापकों से वादा किया था कि सरकार बनते ही तीन महीने के अंदर स्थायीकरण व वेतनमान देंगे पर सरकार का यह दूसरा कार्यकाल चल रहा है लेकिन कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। 4 अगस्त से मानसून सत्र शुरु होने जा रहा है। इस दौरान विधानसभा का सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 4 अगस्त को हजारीबाग, रामगढ़, पाकुड़, कोडरमा, धनबाद, लातेहार, 5 अगस्त को गिरिडीह, बोकारो, खूंटी, लोहरदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.