लखनऊ, नवम्बर 28 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उप्र कौशल विकास मिशन व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं के प्लेसमेंट की रियल टाइम मानीटरिंग की जाएगी। संस्थान से प्रशिक्षण पाने के बाद युवाओं ने कहां किस क्षेत्र में रोजगार हासिल किया और क्या वह अभी भी नौकरी कर रहे हैं। इसके वास्तविक आंकड़े उपलब्ध रहेंगे। यह निर्देश व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने दिए। शुक्रवार को राजधानी स्थित उप्र कौशल विकास मिशन मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डालर बनाने के लिए कौशल विकास व रोजगार सृजन के माध्यम से गति देने पर जोर दिया जाए। निजी आईटीआई का डाटा भी इसमें शामिल किया जाए। सेवामित्र पोर्टल को और उन्नत बन...