सुल्तानपुर, फरवरी 5 -- सुलतानपुर,संवाददाता। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तकनीकी क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण 450 घंटे के लिए निर्धारित किया गया है। यह जानकारी सुलतानपुर के प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार पाल ने दी। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए यह रोजगार के लिए सुनहरा अवसर है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सुलतानपुर एवं लम्भुआ-संस्थान में कौशल विकास मिशन के तहत ऑटोमोटिव वेल्डिंग मशीन ऑपरेटर (मैन्यूअल एवं रोबोटिक्स) एवं सीएनसी टर्निंग प्रोग्रामर एवं लम्भुआ-संस्थान में इलेक्ट्रिक व्हीकल असेम्बली ऑपरेटर एवं सीएनसी टर्निंग प्रोग्रामर जैसे नवीनतम अल्पकालीन प्रशिक्षण कोर्स का संचालन शुरू किया जाएगा। यह प्रशिक्षण लगभग 450 घंटे का होगा...