रांची, फरवरी 9 -- रांची। संवाददाता नगर निगम चुनाव को लेकर प्रशिक्षण में कर्मचारी लगातार अनुपस्थित हो रहे हैं। 2 फरवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण के आंकड़ों पर नजर डालें तो जमीनी हकीकत सामने आ जाती है। सात फरवरी तक 2109 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। विभिन्न तिथियों में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मी अनुपस्थित पाए गए। ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनर्स को छोड़कर पीठासीन पदाधिकारी, मतदान कर्मी से लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट तक के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। 31 जनवरी को 32 मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसमें सभी उपस्थित थे। वहीं, सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के प्रथम चरण के प्रशिक्षण तय था। कुल 182 को इसमें शामिल होना था। मगर 137 पदाधिकारी ही शामिल हुए। 45 अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। बत...