बागपत, सितम्बर 29 -- प्रखटटा पहलादपुर गांव में चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में चल रहे निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर तीन माह में कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समरीन प्रथम, खुशी द्वितीय और मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। मां अंबा बालिका डिग्री कॉलेज ग्वालीखेड़ा के प्राचार्य डा. राजीव गुप्ता, एडवोकेट सुमित कुमार, डॉ. सत्तार अहमद, एडवोकेट प्रमोद चौधरी, एडवोकेट आकाश त्यागी, एडवोकेट हरीश गुर्जर ने भी अपने विचार रखे। जिला संयोजिका टीना चौधरी ने प्रशिक्षिकाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में टीना चौधरी, तरूणा, जाहिदा, शायमा, काजल, पिंकी, मीनू, आयुषी, सोनिया, सानिया, अन्नू, हिना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.