मेरठ, फरवरी 5 -- खरखौदा। कस्बा स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय रेंजर प्रशिक्षण शिविर के तीसरे और अंतिम दिन बुधवार का शुभारंभ प्राचार्या नीलम सिंह ने किया। समापन समारोह के अवसर पर रेंजर्स ने तंबू निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा, हस्तकला प्रदर्शनी, फूड प्लाजा में अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्राचार्य नीलम सिंह ने रेंजर्स द्वारा किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। महाविद्यालय की पूर्व रेंजर लीडर डॉ. शैलजा की स्मृति में दिया जाने वाला पुरस्कार डॉ. शैलजा बेस्ट रेंजर अवार्ड पलक बीए द्वितीय वर्ष को देने की घोषणा की। टेंट निर्माण प्रतियोगिता व फूड प्लाजा में सावित्री बाई फुले टोली को प्रथम स्थान मिला। संचालन रेंजर प्रभारी डॉ. रचना बालियान ने किया। इस मौके पर रेंजर्स समिति की सदस्य डॉ. सुमन सिंह, डॉ. सीमा गौतम, डॉ. सुरभि सिंघल, डॉ. संद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.