भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार की शाम हुआ। इसमें शासन स्तर से संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण, एग्रीस्टैक योजना के तहत डिजिटल क्राप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, आईएनएम आईपीएम, आईडब्ल्यूएम, सारथी पोर्टल, पीएम किसान, मिलेट्स फसलों को लेकर किसानों को गंभीर होने की जरूरत है। मौसमी सब्जी खेती कर किसान बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं। किसान अपना फार्मर रजिस्ट्री जरूर कराएं। किसानों को कहीं भी कोई दिक्कत समझ आए तो वह सीधे कृषि भवन घरांव में संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी, डॉ. आरपी च...