बिहारशरीफ, जनवरी 8 -- राजगीर खेल अकादमी में 15 दिनों तक दिया गया प्रशिक्षण हैदराबाद में सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में होंगे शामिल फोटो : नेटबॉल-राजगीर खेल अकादमी में प्रशिक्षण के बाद चुनी गयी नेटबॉल की टीम। नालंदा, निज संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व बिहार नेटबॉल एसोसिएशन की ओर से राजगीर के बिहार खेल अकादमी ने नेटबॉल के खिलाड़ियों के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। बुधवार को इसका समापन हो गया। इसके बाद बिहार के पुरुष व महिला नेटबॉल टीम की घोषणा की गयी। टीम हैदराबाद में 11 से 14 जनवरी तक हैदराबाद में होने वाली 43वीं सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशीप में भाग लेगी। प्रशिक्षण शिविर में 36 खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रदर्शन के आधार पर 12 पुरुष व 12 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष टीम की कप्तान रोहित आनंद तो उपकप्ता...