प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। एंटी रोमियो प्रभारी महिला उप निरीक्षक दीपाली और मिशन शक्ति प्रभारी महिला उप निरीक्षक कंचन लता ने मंगलवार को बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान गोड़े में महिलाओं को जागरूक किया। संयुक्त निदेशक अभियोजन एसएन सिंह ने बालिका एवं महिलाओं को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक किया। अभियोजन अधिकारी अरविंद सिरोही ने बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए शासन स्तर से कई अभियान और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। एंटी रोमियो प्रभारी दीपाली और मिशन शक्ति प्रभारी कंचन लता ने कहा कि सभी पुलिस थानों में महिलाओं के लिए अलग हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां महिला अधिकारी और सिपाही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संचालन वित्तीय साक्षरता अधिकारी शिशिर खरे ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.