कौशाम्बी, फरवरी 13 -- बीआरसी सिराथू में दिव्यांग बच्चों की समावेशी शिक्षा को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेंद्र कुमार कुशवाहा के निर्देशन तथा खंड शिक्षा अधिकारी सिराथू डॉ. प्रज्ञा सिंह एवं जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अवधेश पांडे के मार्गदर्शन में किया गया। समापन के अवसर पर खंड शिक्षा सिराथू ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों को सम्बोधित किया। कहा कि प्रशिक्षण के दौरान दिव्यांगता से संबंधित जो भी ज्ञान और व्यवहारिक कौशल सीखे गए हैं, उनका अनुपालन विद्यालयों में अवश्य करें। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना है। शिक्षकों से आवाहन किया कि दिव्यांग बच्चों की सेवा और उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.