चंदौली, फरवरी 24 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खण्ड परिसर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लोकोस एप्लिकेशन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल समापन हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना तथा समूह की वित्तीय एवं प्रशासनिक गतिविधियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जोड़ना रहा। कार्यशाला में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें लोकोस एप्लिकेशन पर समूह की सभी प्रकार की डाटा ऑनलाइन दर्ज करने, बचत एवं ऋण का विवरण अपडेट करने तथा ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि अब समूह की बैठकों का विवरण, बैंक लेन-देन, सदस्यता रजिस्टर एवं अन्य अभिलेख डिजिटल माध्यम से सुरक्षित रखे जा स...