साहिबगंज, फरवरी 24 -- साहिबगंज। सदर अस्पताल में सोमवार को सिर्फ एक महिला डॉक्टर के भरोसे ओपीडी संचालित हुआ। इसे लेकर मरीजों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान ऑर्थोपेडिक, हृदय समेत कई मरीजों को बैरंग लौट जाना पड़ा। हालांकि कुछ सामान्य मरीजों का इलाज इमरजेंसी में किया गया। दरअसल, ओपीडी में डॉक्टर नहीं रहने से इमरजेंसी में मरीजों की लंबी कतार लगी थी। सुरक्षा गार्ड ने जब मरीजों को इमरजेंसी में नहीं देखने की बात कही तो कुछ मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। मरीजों का आरोप था कि ओपीडी में सिर्फ महिला डॉक्टर मौजूद है। वहां से इमरजेंसी में भेजा गया है। इधर, इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर डॉ. केशव कृष्णा व डॉ. ऋतुराज ने मरीजों को देखा। इधर, अस्पताल सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर प्रशिक्षण में गए हंै। इसके चलते ओपीडी में मरीजों को थोड़ी परेशानी हुई। हालांकि इमरजेंसी ड...