छपरा, फरवरी 19 -- जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के हरपुर शिवालय में गुरुवार को सारण जिला पश्चिमी भाजपा अध्यक्ष उमेश तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष उमेश तिवारी ने कहा कि किसी पार्टी के कार्यकर्ता उसकी रीढ़ होते हैं। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत बनाते हैं इसलिए मंडल, पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक सभी मंडलों में 24 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 27 को सीवान में प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक मंडलों में प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षित मंडल अध्यक्ष पंचायतों के प्रशिक्षण देंगे तथा बूथ स्तर तक प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय पदाधिकारी राज राजेंद्र, जिला मंत्री ढनमन सिंह, गायत्री देवी, अनुपम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.