बहराइच, जनवरी 27 -- बहराइच, संवाददाता। जिला बेसिक अधिकारी कार्यालय के सभागार में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी समितियां सक्रिय होकर प्रशिक्षण प्राप्त करें। विद्यालय प्रबंध समिति से विद्यालय की सुरक्षा संरक्षा बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने में उनसे मदद लें। वित्त एवं लेखा अधिकारी वीरेश कुमार वर्मा ने विद्यालय प्रबंध समिति से धन का रखरखाव व उसकी सक्रियता पर प्रकाश डाला। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार मिश्र तथा श्रीप्रकाश ने शिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कहा सभी प्रशिक्षित शिक्षक अपने विकास खंड स्तर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष तथा प्रधानाध्यापक को भी प...