रामपुर, जनवरी 10 -- कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन (सीटीई) लखनऊ द्वारा उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ में छह मंडलो के 27 जनपद के शिक्षकों को संदर्भददाता के रूप में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जनपद रामपुर से जैन इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ गौरव वाष्र्णेय ने प्रतिभाग किया। डॉ गौरव वाष्र्णेय ने इस प्रशिक्षण की उपयोगिता पर सदन में अपने विचार भी रखे जिसको सभी ने सराहा। जनपद रामपुर के अनुज कुमार वर्मा, मुरारीलाल शर्मा ने भी प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक महोदया श्रीमती अंजलि अग्रवाल ने बताया की आईसीटी का उपयोग सभी शिक्षकों के लिए आवश्यक है। जनपद के जो शिक्षक प्रशिक्षण लेकर आए हैं वे जनपद में शिक्षकों को प्रशिक्षित भी करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...