मेरठ, फरवरी 14 -- दौराला। सिवाया स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित सहायक अध्यापकों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के सफल शिक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। समापन दिवस के प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार, डॉ. संजीव तोमर ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. संजीव तोमर ने समावेशी शिक्षा प्रशिक्षण का दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा में होने वाले प्रतिकूल प्रभाव पर जानकारी दी। प्रशिक्षक राजीव कुमार, दीपक कुमार ने सहायक अध्यापकों को दिव्यांग विद्यार्थियों को कक्षा-कक्ष संचालन में नई तकनीकों के माध्यम से शिक्षण करना, व्यवहार संबंधी मुद्दों का समाधान, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम अनुकूलन के साथ उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं के विषय में प्रशिक्षण दिय...