मिर्जापुर, फरवरी 18 -- हलिया। ब्लॉक सभागार में बुधवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों, पंचायत सदस्यों, पंचायत सहायकों और सचिवों को प्रशिक्षण के बाद अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ने तथा स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर लघु उद्योगों से आय बढ़ाने पर जोर दिया। सीएम फेलो गौरव कुमार ने ग्राम पंचायत विकास, निधियों के सही उपयोग, विद्यालयों में एमडीएम सेट व पोषण वाटिका सहित नौ विषयों पर जानकारी दी। एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि समूह की महिलाएं उत्पाद तैयार कर बिक्री करें, जिससे पंचायत की आय बढ़े। मास्टर ट्रेनरों ने स्वच्छता मार्ट व आरसी सेंटर के माध्यम से आय सृजन और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर प्रकाश डाला। प्रथम बैच मे...