मोतिहारी, जनवरी 3 -- पहाड़पुर, निज संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी के मृदा विशेषज्ञ डॉ आशीष राय द्वारा प्रखंड के बलुआ गांव में किसानों के बीच प्राकृतिक खेती विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से बताया गया। केवीके के वरीय वैज्ञानिक और प्रधान डॉ अभय कुमार सिंह ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती में सब्जी के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। किसान सब्जी के खेती में पंचगव्य, जीवअमृत, नीमस्त्र, घनामृत आदि का उपयोग करके कम लागत में अच्छा उत्पादन करके बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं और पेस्टिसाइड और इंसेंकटिसाइड के उपयोग की जगह नीमस्त्र का उपयोग करके खराब कीट पतंग से रोकथाम कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा किसानों को प्रशिक्षित किया गया। प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.