देवघर, दिसम्बर 31 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत पंचायत प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे मास्टर जलसहियाओं का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण बुधवार को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। मौके पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी मास्टर जलसहिया को प्रमाण पत्र दिया गया। 29 से 31 दिसंबर 2025 तक चले इस प्रशिक्षण में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण चरण-2 पर विस्तृत जानकारी दी गयी। जल जीवन मिशन अंतर्गत पेयजलापूर्ति योजनाओं का प्रकार एवं आंकड़ों का संधारण, जलसहिया एवं ग्राम जल स्वच्छता समिति की भूमिका, झार जल पोर्टल की जानकारी ,जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन, महावारी स्वच्छता प्रबंधन विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.