मधुबनी, दिसम्बर 10 -- बेनीपट्टी। एएनएम स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए सामुदायिक केंद्रों को भ्रमण के लिए रवाना किया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ.पीएन झा, बीएचएम सुशील कश्यप ने उन्हें मंगलवार को रवाना किया। उनके साथ प्रशिक्षिका गुड्डी कुमारी थीं। डॉ.झा ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं छात्राओं को मेडिकल जांच से संबन्धित व्यावहारिक कोर्स पूरा करने के लिए यह भ्रमण कार्यक्रम करना है। इस दौरान वे स्वास्थ्य उपकेंद्रो का भ्रमण करेंगी। केंद्रों पर चलाये जा रहे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम जैसे टीका लगाना, पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान, ब्लड प्रेशर की जांच, शुगर, हार्ट बीट, पल्स की जांच सहित अन्य जांच के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। दो वर्ष की प्रशिक्षण अवधि में सभी प्रशिक्षण ले रही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.