गोपालगंज, जनवरी 8 -- गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। बिहार होमगार्ड के अस्थायी प्रशिक्षण केंद्र जादोपुर में पिछले चार महीनों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दो सौ होमगार्ड जवानों की गुरुवार को अंतिम पासिंग परेड संपन्न हुई। सभी जवान सीतामढ़ी जिले से चयनित होकर जादोपुर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में बने अस्थायी प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षण के लिए पहुंचे थे, जहां उन्हें 120 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। पासिंग परेड के उपरांत सभी प्रशिक्षु जवान सीतामढ़ी जिले के लिए रवाना हो गए। जहां वे जिला होमगार्ड में अपना योगदान देंगे। कार्यक्रम में पहुंचे गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने परेड में शामिल जवानों से सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। होमगार्ड के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.