वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी। चेतगंज स्थित सिविल डिफेंस प्रधान कार्यालय में आयोजित क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर बुधवार को स्वयंसेवकों की लिखित परीक्षा हुई। इसमें 120 स्वयं सेवक सफल रहे। मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सदानंद गुप्ता थे। उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन एडीसी इरफानुल होदा ने किया। इस अवसर पर चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता, डिप्टी चीफ वार्डेन अविनाश अग्रवाल, डिवीजनल वार्डेन वी.वी. सुंदर शास्त्री, कन्हैया लाल, मंगला प्रसाद, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल, दिलीप पांडेय, संदीप, अंजनी विनय मिश्रा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.