छपरा, फरवरी 7 -- पुलिस केंद्र में अनुशासन व प्रशिक्षण को लेकर समीक्षा बैठक, सीनियर एसपी ने दिए सख्त निर्देश छपरा, हमारे संवाददाता। पुलिस केंद्र में शनिवार को सीनियर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में पुलिस पदाधिकारियों व सार्जेंट के साथ अनुशासन व प्रशिक्षण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी, अनुशासित और पेशेवर बनाना रहा। सीनियर एसपी द्वारा पुलिस बल की परेड व्यवस्था, ड्रिल, अनुशासन, उपस्थिति, अभिलेख संधारण और दैनिक पुलिस कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, नियमितता व समयपालन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सीनियर एसपी ने कहा कि पुलिस बल की दक्षता का आधार अनुशासन और निरंतर प्रशिक्षण है, जिसे किसी भी परिस्थिति में नजरअंदाज ...