रांची, दिसम्बर 18 -- रांची। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से 19 से 24 दिसंबर तक एक सप्ताह के 'शार्ट टर्म' प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 'कल्चरल इनपुट्स इन करिकुलम टीचिंग' (पाठ्यचर्या शिक्षण में सांस्कृतिक समावेश) विषय पर केंद्रित यह कार्यक्रम धुर्वा स्थित विद्यालय में आयोजित होगा। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में रांची विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. आनंद ठाकुर बतौर विशेषज्ञ शिक्षक व्याख्यान देंगे। झारखंड के विभिन्न विद्यालयों से आने वाले शिक्षक इस छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...