मुरादाबाद, जून 20 -- कृषि विज्ञान केंद्र के तत्वावधान में शुक्रवार को तीन दिन का कृषक एवं महिला प्रशिक्षण धान की फसल में प्रमुख कीट एवं रोगों का प्रबंधन पर दीपक कुमार द्वारा धान में बीज एवं भूमि शोधन, कीटों और रोगों की पहचान एवं उनके प्रबन्धन के बारे में बताया। साथ ही किसानों को जैविक नियंत्रण द्वारा रोकथाम के बारे में बताया। जैसे धान में तना छेदक के लिए ट्राइकोकार्ड आदि। इसके अलावा किसानों की अन्य फसल समस्याओं का निस्तारण भी किया गया। इसके अलावा बिबेरिया बेसियाना, ट्राईकोडरमा, फेरोमेनट्रेप के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.राजेश कुमार, पुष्पराज यादव, रणवीर सिंह, दिनेश कुमार ने योगदान दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 कृषकों ओमप्रकाश, मुखलाल, धर्मपाल, यशवीर,रामकुंवर,राजू, योगेश और दीपक ने प्रतिभाग किया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.