मिर्जापुर, फरवरी 19 -- मिर्जापुर। नगर के बरौंधा कचार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय के सभागार में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने की। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने पहले सत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, संगठन की कार्य पद्धति और चुनाव के जरिए जनसेवी सरकार गठन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत की आत्मा है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का मार्ग दिखाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक सशक...