आरा, मार्च 9 -- आरा। तकनीकी अनुसंधान को लेकर पुलिस ऑफिस में आईओ का प्रशिक्षण दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। कार्यशाला के दूसरे दिन रविवार को ई-साक्ष्य पोर्टल और एफएसएल जांच पर विशेष फोकस रहा। एसपी राज की ओर से ई साक्ष्य पोर्टल और फॉरेंसिक जांच को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। साथ ही साइबर अपराध और डायरी लिखने सहित अन्य कई बिंदुओं पर गहन चर्चा की गयी और जानकारियां साझा की गयी।इस क्रम में अनुसंधानकर्ताओं को नये आपराधिक कानून, साइबर अपराध, तकनीकी अनुसंधान, ई-साक्ष्य पोर्टल, टेक्निकल इंटेलिजेंस, केस डायरी, सीसीटीएनएस और वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अनुसंधानकर्ताओं को आधुनिक तकनीकी और विधियों से लैस करना था। ताकि सभी अनुसंधानकर्ता आपराधिक मामलों की जांच अधिक प्रभावी और सटीक रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.