फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- फतेहपुर। डायट परिसर में चल रहे संवैधानिक एवं मानवीय मूल्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुक्रवार को समापन किया गया। प्रथम बैच के प्रशिक्षणार्थियों को प्राचार्य आरती गुप्ता एवं सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र ने प्रमाण पत्र सौंपा। अंतिम दिन के प्रशिक्षण का शुभारंभ वन्दना और प्रतिवेदन से किया गया। भारती सिंह ने शिक्षण योजना का प्रस्तुतिकरण , किया तो वहीं कौशल कुमार और अंकुर ने विद्यालय एवं कक्षा प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिया। वहीं संजीव सिंह ने पारिवारिक मूल्यों पर चर्चा की और डॉली सिंह ने मूल्यों के विकास में माइंडफुलनेस पर प्रशिक्षण दिया। प्रतिभगियों ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए अपने अपने विचारों को साझा किया। प्रवक्ता विनय मिश्र ने बताया कि दूसरे बैच का प्रशिक्षण 15 से 17 दिसम्बर तक कराया जा...