समस्तीपुर, जनवरी 13 -- मनुष्य के जन्म से लेकर अंतिम समय तक विभिन्न अवसरों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला नाई समाज अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए संघर्ष कर रहा है। कठिन श्रम कर परिवार का भरण पोषण कर रहे समाज को श्रमिक सुविधाओं का लाभ न मिलने का मलाल है। संसाधन और पूंजी के अभाव में नाई समाज पिछड़ता जा रहा है। नई समाज के लिए सरकार और सिस्टम को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। मामले पर सरकार और जिला प्रशासन को पहल करने की मांग नाई समाज के लोगों ने हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित बोले समस्तीपुर संवाद के दौरान की। कहा कि नाई समाज का सामाजिक उत्थान में अहम योगदान है। बावजूद इसके अबतक विकास के लिए सरकार को जो काम करना चाहिए था, वे नहीं हुआ। नाई समाज कि भी मांग है कि इनके काम को देखते हुए पंजीकरण हो और कार्ड जारी कर योजनाओं का लाभ तो मिले ही, साथ ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.