कुशीनगर, सितम्बर 10 -- कुशीनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कराने के लिए जनपद के 22 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। चयनित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों का चयन किया जाएगा। प्रशिक्षकों को 03 माह (प्रतिदिन 40 मिनट) तक प्रशिक्षण कार्य के लिए अधिकतम कुल धनराशि 15000 रूपये मानदेय दिया जायेगा। इच्छुक प्रशिक्षक (महिला/पुरुष) जिसके पास मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट की योग्यता प्रमाण-पत्र हो तथा ग्रामीण क्षेत्र स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्य करने के इच्छुक हों, वह आगामी 22 सितम्बर तक किसी भी कार्य दिवस में अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप पर जिला विद्यालय निरीक्षक कुशीनगर कार्यालय में उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.