संभल, जून 19 -- जनपद में 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों द्वारा योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें योग प्रशिक्षक विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास करा रहे हैं। रामबाग धाम स्थित बिहारीलाल प्राकृतिक आरोग्य सदन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज में योग के महत्व का प्रचार व प्रसार करना है। साथ ही नागरिकों को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से स्वस्थ बनाना है। बुधवार को शिविर में अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.