गिरडीह, मई 2 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड क्षेत्र के धर्मपुर की एक महिला ने झारखंड सरकार तथा स्थानीय प्रशासन से पति की गुमसुदगी मामले में सहयोग की गुहार लगाई है। जिसमें पीड़िता जरीना बीबी ने कहा है कि मेरे पति मुस्तकीम मियां बनारस में रह कर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। और पिछले 30 अप्रैल को घर धर्मपुर लौट रहे थे। इसी क्रम में रास्ते से ही बात कर जानकारी दिए थे कि वह वापस घर लौट रहे हैं। उसके बाद से मोबाइल नंबर 7292859390 ऑफ बता रहा है। और तीन दिन बीत जाने के बाद भी घर नही आये है जिससे मन विचलित हो रहा है। बताया कि किसी प्रकार का कोई सम्पर्क नही होने से कोई बड़ी अनहोनी की चिंता सता रही है। जिसे देखते हुए झारखण्ड सरकार तथा प्रशासन से खोजबीन करने की अपील की है। ताकि सही सलामत घर वापसी हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.