भागलपुर, फरवरी 9 -- प्रखंड की हरिनकोल पंचायत भवन कूचबन्ना गांव में पावर प्लांट में जमीन देने वाले किसानों की एक बैठक किसान चेतना एवं उत्थान समिति के बैनर तले आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता श्रवण सिंह ने की। बैठक में उपस्थित किसानों ने प्रशासन से मांग की कि हमने जहां जो फसल लगा दी है उसे काटने दिया जाए तब काम शुरू कराया जाए। बैठक में किसानों ने कहा कि हम अपनी मांग को लेकर एक ज्ञापन सीओ को भी सौंपेंगे। कई किसानों ने कहा कि हम अपने मुआवाजे संबंधी मांगों को लेकर न्यायालय के शरण में भी जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...