सासाराम, अगस्त 20 -- अकोढ़ीगोला। खपड़ा गांव से बुधवार को प्रशासन पर हमले के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि 23 जून 2024 को खपड़ा गांव में जमीन पर दखल कब्जा कराने गए प्रशासनिक टीम पर अतिक्रमणकारियों ने ईंट पत्थर से हमला किया था। जिसमें कई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घायल हुए थे। सीओ ने 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें तीन की पहले गिरफ्तारी की गई थी। बताया कि गिरफ्तार लोगों में खपड़ा निवासी पप्पू कुमार, आजाद कुमार व विजय पासवान शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...