भभुआ, जनवरी 15 -- भारत माला परियोजना की एक्सप्रेस-वे के लिए 52 किमी. अधिग्रहित की भूमि शेष सभी पात्र रैयतों को प्राथमिकता के आधार पर भुगतान होगा मुआवजा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनधि। भारत माला परियोजना के तहत कैमूर में बनने वाली एक्सप्रेस-वे के निर्माण में जिला प्रशासन ने तेजी ला दी है। साथ ही भुगतान प्रक्रिया को भी गति दी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब तक जिले के 934 रैयतों के बीच 1 अरब 85 करोड़ 2 लाख 85 हजार 14 हजार रुपयों का भुगतान किया जा चुका है। एक्सप्रेस निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने 52 किमी. लंबी जमीन का अधिग्रहण किया है। विज्ञप्ति के अनुसार, फेज- 1 में अब तक 4 मौजा के 5 किमी. भूमि के 60 रैयत को 71859017 रुपए, फेज- 2 में 33 मौजा के 27 किमी. भूमि का अधिग्रहण किया गया है। इसमें अबतक 481 रैयत को 832...