गोंडा, फरवरी 5 -- नवाबगंज, संवाददाता। क्षेत्र के नवाबगंज गिर्द गांव गुरुवार को तहसील प्रशासन द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में 600 लोगों को कंबल वितरित किए गया। आयोजन के मुख्य अतिथि मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री रहे। सांसद व विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कमलेश पांडे, एसडीएम विश्वामित्र सिंह, नायब तहसीलदार जय शंकर सिंह, थानाध्यक्ष अभय सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रधान डॉ. संजय दूबे द्वारा अतिथियों को बुके और अंगवस्त्र भेंट करके किया। विधायक रमापति शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। ठंड के मौसम में कंबल वितरण जैसी योजनाएं जरूरतमंदों के लिए संजीवनी का काम करती हैं। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्...