शामली, फरवरी 15 -- प्रशासन द्वारा 23 बीघा शत्रु संपत्ति को कब्जामुक्त कराया गया है। मौके पर बोई गई फसल को नष्ट कराते हुए मेड़बंदी करा दी गई है। तहसील क्षेत्र के रामडा रोड पर 23 बीघा भूमि राजस्व अभिलेखों में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज है। बताया जाता है कि प्रशासन ने पूर्व में उपरोक्त भूमि की नीलामी कराई थी और तीन वर्ष के लिए ठेके पर दे दिया था। 2023 में ठेके की समयावधि समाप्त होने के बाद भूमि पर कब्जा कर लिया गया था। जहां फसल बोई गई थी। मामले पर एसडीएम स्वप्निल कुमार यादव ने संज्ञान लिया और नायब तहसीलदार राहुल सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की है। नायब तहसीलदार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर भूमि की पैमाइश कराने के साथ अवैध रूप से भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को ट्रैक्टर चलवाकर नष्ट कर दिया गया। साथ ही, कब्जाधारी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.