बांका, फरवरी 15 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के चिरैया गांव में शनिवार को प्रशासन ने बुलडोजर चला कर बड़ी संख्या में घरों को तोड़ते हुए अतिक्रमण हटाया। सीओ रजनी कुमारी, थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं बीसीओ सुबोध कुमार सिंह ने बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंच कर अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि गांव के मो मुर्शीद मंसूरी, मो रईस, मो अनवर मंसूरी, मो जलील, मो रूस्तम, मो मंगल, छोटू साह, कविता देवी समेत 34 लोगों के विरुद्ध अतिक्रमण की शिकायत थी। इन सभी के कब्जे से जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सीओ ने बताया कि कुल 39 लोगों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाना था लेकिन गांव के चंदन कुमार एवं जितेंद्र मलिक भूमिहीन थे जबकि मो इसहाक एवं मंगल दास की जमीन पर आवास योजना से घर बना हुआ है। जबकि श्यामावती देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.