लखीमपुरखीरी, सितम्बर 29 -- मिशन शक्ति 5.0 के तहत डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देशन में जिले के 4,471 जरूरतमंद पात्र महिलाओं के लिए राशन कार्ड बनाए गए। इस अभियान का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना है। रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने 30 महिलाओं को अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड प्रदान किए। साथ ही उन्हें स्पेशल सीएसआर किट भी वितरित किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें सरकारी योजनाओं और संसाधनों से जोड़ना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। डीएम ने कहा कि सरकार ने महिलाओं को परिवार में केवल घर की सदस्य नहीं, बल्कि परिवार का मुख्य निर्णयकर्ता और अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.