बस्ती, जनवरी 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। जनपद के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने बस्ती जिले में सरकारी धान खरीद के लक्ष्य को बढ़ाते हुए 1.20 लाख कुंतल अतिरिक्त खरीद की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद अब जिले के सभी 73 क्रय केंद्रों पर धान की तौल पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गई है। विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीद की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हुई थी, जिसकी अंतिम तिथि 28 फरवरी निर्धारित थी। हालांकि, शासन द्वारा दिए गए 50 हजार मीट्रिक टन के प्रारंभिक लक्ष्य को नौ जनवरी तक शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया था। लक्ष्य पूरा होते ही सरकारी पोर्टल को ब्लॉक कर दिया गया, जिससे खरीद प्रक्रिया समय सीमा से करीब 49 दिन पूर्व ही ठप हो गई। कड़ाके की ठंड में अपने उत्पाद को बेचने के लिए किसान केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर थे। किसानों की इस गंभीर समस्...