गढ़वा, मई 1 -- रंका, प्रतिनिधि। गढ़वा-अंबिकापुर एनएच 343 पर स्थित रंका अनुमंडल मुख्यालय में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था। बुधवार सुबह से ही कुछ लोग अल्टीमेटम के आलोक में अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया था। वहीं कुछ हठी अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन को बुलडोजर चलाया गया। प्रशासनिक कार्रवाई से हड़कंप मच गया। हिन्दुस्तान में 21 अप्रैल के अंक में संबंधित खबर रंका में बस स्टैंड नहीं होने से लगता है जाम शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। अब लोगों को कुछ हद तक जाम से राहत मिली है। अनुमंडल मुख्यालय के लोग अक्सर जाम की समस्या का लोग सामना कर रहे थे। मुख्यालय से हर दिन एनएच और कनेक्टिंग सडकों को मिलाकर एक सौ से अधिक बसें चलती हैं। उसके बाद भी अनुमंडल मुख्यालय में स्थायी बस पड़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.