हजारीबाग, जून 23 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही प्रशासन ने नशामुक्ति और मादक पदार्थों के कुप्रभाव से जागरूकता के लिए नगर भवन में जागरुकता अभियान के तहत चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजित किया। चित्रांकन प्रतियोगिता में बरही अनुमंडल क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरहीडीह, प्लस टू उच्च विद्यालय करियातपुर, मध्य विद्यालय बरही, आर. एन प्लस टू उच्च विद्यालय पदमा, भामाशाह स्कूल बरही, डिवाइन पब्लिक स्कूल बरकट्ठा के छात्र छात्राओं ने भाग लिया । चित्रांकन प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से अवगत कराना और दुरुपयोग से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। सीओ अमित किस्कू और पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर कुमार ने नशा और मादक पदार्थों से होने वाली नुकसान से छात्र छात्राओं को दूर रहने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.