रांची, सितम्बर 14 -- मुरहू, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन के निर्देश पर रविवार को मुरहू में अब तक का सबसे बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सीओ शंकर कुमार विद्यार्थी, थाना प्रभारी रामदेव यादव और एमवीआई मो. शाहनवाज की देखरेख में महादेव मंडा से लेकर डूडरी चौक तक मुख्य सड़क के दोनों ओर 35 से 45 फीट तक नापी कर कार्रवाई की गई। अभियान सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम लगभग चार बजे तक चला। इस दौरान बाहर किए गए पक्के निर्माणों को जेसीबी से तोड़ दिया गया और अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटा दिया गया। पहली बार इतना बड़ा अभियान: मुरहू जैसे ग्रामीण इलाके में पहली बार इस स्तर का अभियान चलाया गया। प्रशासनिक टीम ने सड़क किनारे रखे सामान, अवैध रूप से बनाए गए शेड और दुकानों के बाहर किए गए पक्के निर्माण को भी हटाया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.