दुमका, जनवरी 14 -- शिकारीपाड़ा प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बादलपाड़ा में प्रशासन द्वारा छापामारी कर 36 क्विंटल से अधिक अवैध कोयला जब्त की है। यह कार्रवाई तब हुई जब आज सुबह बादल पाड़ा आसपास क्षेत्र में अवैध कोयला सुरंग से कोयला उत्खनन कर बोरे में भर कोयला माफिया द्वारा ले जाने की तैयारी की जा रही थी कि मौके पर शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा दलबल के साथ पहुंचकर 36 बोरे में रखे करीब 36 क्विंटल से अधिक अवैध कोयला , दो मोटरसाइकिल, खदान से पानी निकालने में लगाई गई पंपिंग सेट मशीन को जब तक कर थाना ले आई। मौके पर सभी कोयला माफिया भागने में सफल रहे। अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने बताया अवैध कोयला उत्खनन किसी भी कीमत में नहीं होने दी जाएगी उक्त मामले में जल्द ही जांच पड़ताल कर कानूनी कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.